डिडौली। छुट्टी के बाद स्कूल लौट रही 10वीं की छात्रा के साथ गांव के युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी 16 वर्ष से बेटी थानाक्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ती है। आरोप के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा अपने घर लौट रही थी। रास्ते में जाते समय गांव के ही रहने वाले युवक ने उसे पकड़ लिया। छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों से आप बीती बताई। छात्रा का आरोप है कि आरोपी पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है और वह छेड़खानी करता रहता है।
पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। साथ ही जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।