फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami's Daughter birthday: आठ साल की हुई मोहम्मद शमी की बेटी आयरा, बोली- पापा ने नहीं किया विश

Tue, 18 Jul 2023 01:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सोमवार रात हुई पार्टी में स्थानीय लोग तो शामिल हुए, लेकिन मोहम्मद शमी और उनके घर से कोई अन्य व्यक्ति भी पार्टी में शामिल नहीं हुआ। पार्टी में बेटी ने कहा कि पापा ने उन्हें बर्थ डे विश नहीं किया।
विज्ञापन
आठ साल की हुई मोहम्मद शमी की बेटी आयरा उर्फ बेबो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी आयरा उर्फ बेबो आठ साल की हो गई है। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने बेटी का बर्थ डे जोया के बैंक्वेट हॉल में मनाया। यहां आयोजित जन्मदिन की पार्टी स्थानीय लोग शामिल हुए। जबकि बताया जा रहा है कि निमंत्रण के बाद भी मोहम्मद शमी बेटी की जन्मदिन पार्टी में नहीं पहुंचे। पार्टी में बेटी ने कहा कि पापा ने उन्हें बर्थ डे विश नहीं किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार रात हुई पार्टी में स्थानीय लोग तो शामिल हुए, लेकिन मोहम्मद शमी और उनके घर से कोई अन्य व्यक्ति भी पार्टी में शामिल नहीं हुआ। उधर, मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयरा की पुरानी तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बेटी को गिफ्ट के तौर पर फ्रॉक भी भेजा था। मालूम रहे कि हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोलकाता में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। इससे पहले वर्ष 2021 में मोहम्मद शमी ने बेटी आयरा को विश करते हुए फेसबुक व ट्विटर पर अपना व आयरा का फोटो पोस्ट किया था।जिसे हसीन जहां ने उसे दिखावा बताया था। 

बिरादरी भी नहीं करा पाई समझौता
शमी से विवाद होने के दो महीने बाद मई 2018 में हसीनजहां बेटी के साथ अपनी ससुराल अमरोहा के गांव सहसपुर अलीनगर आई थीं। उनके आने से पहले ससुराल के लोग घर पर दरवाजा लगाकर चले गए थे। हसीन करीब पांच दिन जोया में रहीं। इस दौरान तुर्क बिरादरी दोनों के बीच समझौता कराने के लिए आगे आईं। लेकिन मामला फुस्स हो गया। तुर्क बिरादरी भी दोनों में समझौता नहीं करा पाई थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालत को एक माह में केस निपटाने के दिए हैं आदेश 
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की एक सत्र अदालत को भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा दाखिल घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई का एक माह में निपटारा करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

कब क्या हुआ
  • 06 मार्च 2018 को हसीन जहां ने व्हाट्सएप की स्क्रीन शाट फोटो वायरल किया था।
  • 07 मार्च 2018 को मोहम्मद शमी धर्मशाला से अपने गांव पहुंचे और सफाई दी थी।
  • 08 मार्च 2018 को हसीन जहां ने कोलकाता में शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
  • 18 मार्च 2018 को कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम शमी के गांव पहुंची थी।
  • 24 मार्च 2018 को बीसीसीआई ने शमी को क्लीनचिट दे दी थी।
  • 16 अप्रैल 2018 को शमी आईपीएल का मैच खेलने कोलकाता पहुंचे थे।
  • 18 अप्रैल 2018 को शमी और उनके भाई ने कोलकाता में बयान दर्ज कराए थे।
  • 06 मई 2018 को हसीन जहां कोलकाता से ससुराल सहसपुर पहुंचीं थी।
  • 07 मई 2018 को कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम ने अमरोहा में बयान दर्ज किए थे।
  • 08 मई 2018 को जोया में मियां बीवी का विवाद सुलझाने के लिए तुर्क बिरादरी की पंचायत हुई थी।
  • 14 मार्च 2019 को कोलकाता पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
  • पांच जुलाई 2023 सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की एक सत्र अदालत को एक महीने में केस का निपटारा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें