फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। आग से काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लालबाग में राशिद पुत्र हाजी मोहम्मद असलम की मोबाइल की दुकान है। रोजाना की तरह मंगलवार की रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर से धुआं उठ रहा था। राशिद ने दुकान का शटर खोलकर सबसे पहले इनवर्टर की सप्लाई बंद की और छत पर सौर ऊर्जा के तार काटने चले गए। इसी बीच दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखे बैटरी एवं मोबाइल फटने लगे। आग की सूचना से मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। आग की लपटें दुकान के बाहर तक निकल रहीं थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर दमकल कर्मी भी वहां पहुंच गए। पुलिस की टीम ने मौके पर भीड़ लगाए खड़े लोगों को दूर किया। उधर, दमकल कर्मियों ने लोगों की सहायता से दो घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी का कहना है कि दुकान में आग लगने से काफी रुपये का नुकसान का अनुमान है। दुकान ने सरकारी मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें