अमरोहा। ऑक्सीजन प्लांट, दवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अन्य जरुरत के लिए विधायक निधि खर्च करने के मामले में माननीय आगे आने लगे हैं। माना जा रहा है इस कवायद से ऑक्सीजन समेत अन्य जरूरी सामानों की उपलब्धता में सहूलियत मिलेगी। लोक लेखा समिति के सभापति/विधायक महबूब अली ने विधायक निधि से 50 लाख रुपये देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत है। इसके अलावा नौगांवा सादात की विधायक संगीता चौहान ने 20 लाख रुपये निधि से दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पर 20 लाख रुपये और जल्द दूंगी। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल को पत्र भेज कर विधायक निधि से रकम ट्रांसफर करने की मांग की है। वहीं धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने सीएमओ से मुलाकात किया। उनसे स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जाना।