फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़खानी पर हंगामा, शाम को पंचायत में निपटा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी करने पर हंगामा हो गया। एक पक्ष के लोग चौकी पर जा पहुंचे। बाद में थाने भी आए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी। वहीं देर शाम एक पक्ष के युवक ने फोन पर बताया कि पंचायत में मामला निपट गया है। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही। शुक्रवार को एक गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के लोग पुलिस चौकी पर आए और पुलिस को बताया कि उनके पक्ष की युवती से छेड़खानी की गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद वे थाने जा पहुंचे। बताते हैं कि दूसरा पक्ष भी आ गया और तहरीर दे दी। चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। छेड़खानी के आरोप गलत हैं। वहीं गांव के ही एक शख्स ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद पंचायत में शांत हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें