फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट नहीं देने का आरोप लगाकर अधिवक्ता के सहायक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वोट नहीं देने आ आरोप लगाकर दबंगों ने अधिवक्ता के सहायक से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव अल्हेदादपुर खुर्द में हीरा सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे रमेश सिंह अमरोहा तहसील में अधिवक्ता के यहां बतौर सहायक कार्य करते हैं। आरोप के मुताबिक 25 मई को वह तहसील से अपने घर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से घेर लिया। किसी तरह बचकर सहायक घर पहुंचे तो दबंग घर में घुस आए और मारपीट ही। जेब में रखे 10 हजार रुपये भी निकाल लिए। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें