हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में मामूली बात पर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट करते हुए मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की गई है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते हैं कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर नियामतपुर निवासी मनजीत क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में मेडिकल स्टोर चलाता है। किसी बात पर गांव के युवकों से मनजीत की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि शनिवार रात को गांव के ही लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की। मामले में गांव के ही करन सिंह, धर्मेंद्र और ननुहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एजेंसी