फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दूध कारोबारी की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के श्री चेतन चौहान मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद बाइक सवार दूध कारोबारी की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई निवासी 40 वर्षीय आसिफ दूध का काम करता था। गुरुवार शाम को वह किसी काम से हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी आया हुआ था। यहां से वापस लौटते समय श्री चेतन चौहान मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चे छोड़े हैं। एसएसआई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में दूध कारोबारी की मौत कोई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें