फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: अमरोहा में पारा 47 डिग्री के पार.. भीषण गर्मी से हाहाकार, पंखे-कूलर भी नहीं दे रहे राहत

Tue, 18 Jun 2024 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

अमरोहा का पारा हर दिन उछाल मार रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को तापमान तीन डिग्री बढ़कर 44 से 47 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री रहा। जहां दस सालों में 17 जून कभी इतना गर्म नहीं रहा, वहीं इस सीजन का भी अब तक सबसे गर्म दिन रहा।

विज्ञापन


दिन में सड़कें सूनी रहीं तो लोग चिलचिलाती धूप से बेचैन रहे। भीषण गर्मी से लोग अब बेहाल हो रहे हैं। वह बारिश के लिए दुआ करने लगे हैं। जून माह में गर्मी लगातार पुराने रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। हर दिन गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।

आसमान से बरसती आग बदन को झुलसा रही है। गर्म हवा और उमस लोगों की परेशानी को और अधिक बढ़ा रही है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का दौर भी सुबह से ही जारी है। ऐसे में लोग गर्मी से त्रस्त हो रहे हैं। गर्मी और उमस के बीच घरों में रुकना भारी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


पंखे और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। उधर, रविवार के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज और तल्ख हो गया। तापमान 44 से बढ़कर 47 डिग्री पहुंच गया। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि अभी 20 जून तक गर्मी ऐसे ही बनी रहेगी। हालांकि, आने वाले दो तीन दिन में तापमान में कुछ कमी जाएगी।

सड़कों और बाजारों पर पसरा सन्नाटा

अमरोहा। गर्मी के सितम के आगे सब कुछ थमा हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को जोया रोड, टीपी नगर चौक, गांधी मूर्ति चौक, बंबू गढ़ चौक समेत अन्य जगहों पर आवाजाही बहुत कम रही। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

किसान भी हैं परेशान

भीषण गर्मी के बीच बारिश न होना किसानों पर भारी पड़ रहा है। इन दिनों खेतों में गन्ने के साथ ही सब्जी की अनेक फसलें खड़ी हैं। लंबे समय से बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में फसलों को सूखने से बचाने के लिए किसानों को हर दूसरे दिन सिंचाई करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


वर्ष तापमान    अधिकतम    न्यूनतम
2014                 39                28
2015                 38                27
2016                31                 22
2017                35                 27
2018                34                 27
2019                36                 30
2020                37                 26
2021                32                 25
2022                35                 23
2023               41                  33
2024               47                  33 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें