डिडौली (अमरोहा)। हाईवे किनारे कबाड़ बीनने वाले मानसिक रूप से कमजोर युवक को रविवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया ओवरब्रिज के पास रविवार की रात कूड़ा बीनने वाला एक मानसिक रूप से कमजोर युवक घूम रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि सड़कों पर कबाड़ बीनने वाले युवक की हादसे में मौत हो गई। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।