फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होली से शुरू हो सकती है मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Mon, 10 Mar 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले दो माह से रद्द मुरादाबाद से दिल्ली और दिल्ली से मुरादाबाद के लिए मेमू ट्रेन का संचालन होली पर शुरू हो सकता है। स्टेशन अधीक्षक राम प्रसाद मीणा ने बताया कि ठंड के दिनों में कोहरे के कारण रेलवे ने मेमू ट्रेन के संचालन को रद्द कर दिया था। मौसम साफ होने पर रेलवे के अधिकारियों ने मेमू ट्रेन के संचालन शुरू करने की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च तक ट्रेन रद्द रहेगी, संभावना है कि होली पर्व से ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। जिससे दैनिक यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यदि दिल्ली- मुरादाबाद और मुरादाबाद से दिल्ली रूट पर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाता है तो यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अमरोहा के विभिन्न स्टेशन पर ट्रेन को रोका जाएगा। मेमू ट्रेन का दोबारा से संचालन शुरू होने से अमरोहा समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों को दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें