अमरोहा। हिंदी साहित्य भारती इकाई की परिचय बैठक ऑनलाइन हुई। साहित्यकार और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। डॉ. वंदना रानी गुप्ता ने साहित्य के महत्व और हिंदी की आवश्यकता पर चर्चा की। डॉ. अशोक आर्य ने कहा कि संगठन राष्ट्रप्रेम के भाव को दृढ़ता प्रदान करेगी। शशि त्यागी ने वीरों पर ओजपूर्ण कविता प्रस्तुत की। विमल किशोर वंदे मातरम ने ओजस्वी काव्य पाठ से सभा को आह्लादित किया। ऐश्वर्या ने मातृ वंदना, शिवम शर्मा ने कुलगीत प्रस्तुत किया। कवि डॉ. अक्षय प्रताप अक्षय ने कार्य और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शुक्ल ने विस्तार पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. बीना रुस्तगी, अरविंद शास्त्री, डॉ. बबलू सिंह, डॉ. सीमा रानी शर्मा, डॉ. विशेष राय, सविता, डॉ. ऋतुराज यादव, डॉ. रणदेव, डॉ. सुमित अग्रवाल, शिव तोमर, प्रेरणा सक्सेना, रमा रस्तोगी, मोनिका चौहान, चित्रा गोयल आदि रहे।