मोहल्ला काली पगड़ी स्थित तिकोनिया मस्जिद में प्रोफेसर नासिर नकवी की अध्यक्षता और डॉ. नासिर अमरोहवी के संचालन में आयोजित हुआ। शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। प्रोफेसर नासिर नकवी ने कहा कि आया है आसमां पे बड़े एहतमाम से, जन्नत सजी हुई है मोहम्मद के नाम से। जुबैर इब्ने सैफी ने कहा, महफिल सजा के देखिये खैरुल अनाम की, बारिश फलक से होगी दुरुदों सलाम की। साद अमरोहवी ने ऐसे कहा, मैं तुमको बताता हूं के कैसा है मदीना, दुनिया में ही जन्नत का नमूना है मदीना।
सैयद शीबान कादरी ने कहा, जब मुसल्लत हुए दुनिया के अंधेरे मुझ पर, मुझको चमकाने दुरुदों का उजाला आया। नासिर अमरोहवी ने पढ़ा, हिज्रे तैबा की घनी रात कोई लम्हा और, दिले बेताब संभल जा के सहर आती है। इसके अलावा भुवन अमरोहवी, हाफिज शमीम, अमजद अमरोहवी, अनीस अमरोहवी, जिया काजमी आदि ने अपने-अपने कलाम पेश किए। इस दौरान सरताज आलम मंसूरी, मंसूर अहमद एडवोकेट, हाजी अब्दुल कय्यूम राईनी, सभासद फहीम शाहनवाज, कमर नकवी, गुलरेज कुरैशी मौजूद रहे। कंवीनर मरगूब सिद्दीकी, इकबाल खान अमरोही, हाजी वाजिद अली ने आभार जताया।