फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध प्लॉटिंग पर गरजी एमडीए की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एमडीए की टीम ने हाईवे किनारे अवैध रूप से बसाई गईं पांच प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया। करीब तीन घंटे तक की गई कार्रवाई के दौरान प्लॉटिंग को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता नृपेश तोमर को शिकायत मिली कि गजरौला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनाइजर ने प्लॉटिंग की है। सूचना मिलने पर सहायक अभियंता शुक्रवार की दोपहर पुलिस बल और स्टाफ को साथ लेकर पहुंचे। उन्हाेंने सबसे पहले सलारपुर खालसा में अरविंद सिद्धू की प्लॉटिंग को जेसीबी ने ध्वस्त किया। इसके बाद भानपुर खालसा के रकबे में निरंकारी सत्संग भवन के निकट अरुण सिंघल द्वारा कराई जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया। औद्योगिक क्षेत्र में नाईपुरा में मोहम्मद युसूफ द्वारा की गई प्लॉटिंग को एमडीए की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। भूरे भाई अंकित की प्लॉटिंग पर भी एमडीए की जेसीबी गरजी। औद्योगिक क्षेत्र में ही रॉकी कॉलरा की प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। सहायक अभियंता ने बताया कि अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।


कार्रवाई के दौरान नहीं हुई बचाने की हिम्मत
गजरौला। शुक्रवार को एमडीए की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान उनके साथ हथियार बंद पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। जिनको देख अवैध कॉलोनाइजर के हौसले पस्त रहे। किसी की यह हिम्मत नहीं हुई कि टीम के सामने जाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विरोध कर सके। चुपचाप एमडीए की कार्रवाई को देखते रहे। सहायक अभियंता का कहना है कि अवैध कॉलोनाइजर का शिकार होने से बचने के लिए उनको एमडीए में आवेदन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें