फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटे का इलाज कराने गई महिला से मौलाना ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बेटे की बीमारी का इलाज कराने आई दूसरे समुदाय की महिला के साथ मौलाना ने छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला के फोन करने पर 112 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के 17 वर्षीय बेटे की तबीयत खराब चल रही है। बेटे की बीमारी का इलाज कराने के लिए उसकी मां जलाल नगर मोहल्ले के मदरसे में आई। आरोप है कि मौलाना मंसूर ने महिला के बेटे पर ऊपरी साया बताया। कहा, किसी ने उसके बेटे पर कुछ करा दिया है। सही कराने के लिए बेटे का उतारा कराया जाएगा। इसके लिए मौलाना ने महिला से सात तरह की मिठाई, एक लौंग का जोड़ा, जायफल लाने को कहा। वह मंगलवार सुबह 10:30 बजे सामान लेकर मदरसे में गई तो मौलाना उसे चारपाई पर बैठा दिया। इसके बाद उसने महिला का हाथ पकड़ते हुए कपड़े उतारने को कहा। इसका विरोध करने पर मौलाना ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने 112 पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौलाना को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलाना मंसूर निवासी मोहम्मदाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें