फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी के सात माह बाद विवाहिता की जहर देकर हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव नौगांवा तगा में शादी के सात माह बाद निशा (20) को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले महिला का उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति, ससुर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पपसरा निवासी बुद्धू सिंह ने बेटी निशा की शादी छह मार्च 2024 में नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव नौगांवा तगा गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र उदय सिंह के साथ की थी। शादी में हैसियत अनुसार दान दहेज दिया। लेकिन, ससुराल वाले मिले दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि पति, सास, जेठ सुरेंद्र सिंह व ननद दहेज की मांग को लेकर निशा का उत्पीड़न करने लगे। यह बात निशा ने मायके वालों को भी बताई। जिस पर उन्होंने ससुराल वालों को भी समझाया। वहीं, बुद्धू सिंह को शनिवार शाम सूचना मिली कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंची तो निशा की लाश ससुराल के आंगन में चारपाई पर पड़ी थी। जबकि, ससुराल वाले वहां नहीं थे। इस पर मायके वाले हंगामा करने लगे। उन्होंने ससुराल वालों पर निशा को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे विवाहिता के मायके वालों को समझाते हुए शांत किया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अभिषेक यादव का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें