फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सब्जी लेने गए पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सब्जी लेने गए पति की गैर मौजूदगी में पत्नी ने किराए के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह सब्जी लेकर आया तो पत्नी को फंदे पर झूलते देख उसकी चीख निकल गई। अंदर से किवाड़ बंद थे। ग्लैंडर मंगाकर दरवाजे का लॉक काटा गया।
मामला चौहानपुरी मोहल्ले का है। पुलिस ने बताया कि यहां निवासी सरदार अमरपाल सिंह के मकान में थाना क्षेत्र के गांव गंगापुरी निवासी मुन्नू सिंह उर्फ सूरज ने तीन दिन पूर्व कमरा लिया। वह अपनी पत्नी सुनीता (26) के साथ आया था। उसने मकान मालिक को बताया था कि वह गजरौला किसी फैक्टरी में काम करेगा। सुनीता शादी दो साल पहले हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को मुन्नू सिंह उर्फ सूरज थाना क्षेत्र के नगलिया में साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गया था। घर पर पत्नी सुनीता रह गई थी। वह बाजार से लौट कर आया तो पत्नी को कमरे में फंदे पर झूलते देख उसकी चीख निकल गई। उसके गले में दुपट्टा बंध रहा था। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। मृतका ने जिसे कमरे में खुदकुशी की, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने ग्लैंडर मंगाकर लॉक कटवाया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी पर रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें