फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रक्षाबंधन के दिन विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान

Fri, 01 Sep 2023 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव में रक्षाबंधन के दिन ही विवाहिता ने घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसका शव लटकता देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। बाद में ससुराल और मायके वालों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी तीस वर्षीय महिला की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब बारह साल पहले हुई थी। दो बेटे भी हैं। करीब दो साल पहले पति की मौत हो गई। बताते हैं कि बुधवार को परिवार के लोगों से महिला का किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला अपने कमरे में चली गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह को उसका शव अपने ही कमरे में साड़ी से फंदे पर लटका मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मायके वाले भी आ गए। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में थाने पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें