फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला के चौहड़पुर माफी में फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, मौत

Thu, 11 May 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। चौहड़पुर गांव निवासी शिवम की 24 वर्षीय पत्नी अंशु कमरे में फंदे पर झूलती मिली। गांव में पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान हंगामा भी किया। उनको ग्रामीणों ने किसी तरह समझा कर शांत किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने बताया सूचना मिली कि चौहड़पुर माफी में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी है। खबर मिलते ही एसएसआई शौकेंद्र सिंह बालियान पुलिस के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस पहुंचने से पहले गांव के तमाम लोग मौके पर एकत्र थे। शिवम की पत्नी का शव छत पर बने कमरे में फंदे पर झूल रहा था। शिवम खेतीबाड़ी करता है। मृतका के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। शव को नीचे उतारा गया। मृतका के परिजन भी आ गए। उन्होंने दहेज के लिए अंशु की हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान हंगामा भी किया। मगर उनको ग्रामीणों ने किसी तरह समझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि विवाहिता का फंदे पर झूलता शव मिला है। मायके वाले दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें