फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नबावपुरा में सुमन(20) पत्नी सुंदर की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में घर पर मौत हो गई। मायके वालों ने पहुंचकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लवाली डगरौली निवासी किसान सरदार सिंह ने करीब तीन वर्ष पूर्व बेटी सुमन की शादी क्षेत्र के गांव नबावपुर निवासी रोशन के साथ की थी। आरोप है कि शुरू से ही बेटी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाने लगी थी। इस दौरान सुमन ने एक बेटी को भी जन्म दिया। रविवार सुबह संदिग्ध हालात में घर पर ही सुमन की मौत हो गई। मायके वालों ने पहुंचकर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। जमकर हंगामा हुआ। कोतवाली से पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, ससुराल वालों का कहना है कि सुमन के पेट में दर्द हुआ था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि विवाहिता की मौत का मामला जानकारी में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें