फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेम विवाह के ढाई माह बाद विवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। प्रेम विवाह के ढाई माह बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। ससुराल में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवती ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से करीब ढाई माह पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से न युवती के घरवाले राजी थे और न ही युवक के घरवालों में कोई खुशी थी। छोटी छोटी बातों पर युवती को ताना देते रहते थे। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच भी अनबन शुरू हो गई। बताते हैं कि रविवार की शाम को परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इस दौरान विवाहिता अकेली घर में थी। इसी बीच घर में जाकर कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई।
मौत की सूचना से परिजनों के हाथ पैर फूल गए। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह के किसी मामले की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि काई शिकायत मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें