अमरोहा। शादी डॉट कॉम के जरिए शादी करने वाली विवाहिता ने सुसरालियों पर बिना उसकी मर्जी के गर्भपात करने व पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। डीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।आसाम के जिला कचछार निवासी युवती ने शादी डॉट कॉम से शुरू हुई बातचीत के बाद कोतवाली डिडौली क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर से 31 दिसंबर 2022 को शादी की थी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप से तब यह मामला चर्चाओं रहा था। जेल जाने से बचने के लिए पुलिस के हस्तक्षेप पर डॉक्टर को आसाम की युवती के साथ निकाह करना पड़ा था।
डॉक्टर का क्लीनिक मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा में है। विवाहिता का आरोप है कि शादी करने के बाद वह 5 जनवरी को मायके चली गई। जहां से 15 जनवरी को ससुराल में आई। तभी से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 14 फरवरी को युवती भाई की शादी में शामिल होने आसाम गई थी।
आरोप है कि पति ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। बाद में पुलिस ने दंपती को बुलाकर फैसला करा दिया। उसका आरोप है कि वह गर्भवती थी। बुखार आने पर सास व ननद ने धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। विवाहिता ने डीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती सौंप कर आरोपी पति व ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।