बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 23 नवंबर 2023 को रिश्ता हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुआ था। परिवार वालों ने मंगेतर के घर पहुंचकर गोद भराई की रस्म पूरी कर दी थी। इसमें सोने चांदी के आभूषण और नकदी दिए गए थे। 11 मार्च 2024 को हसनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह कराया गया था। इसमें सरकार से मिलने वाला धन 35,000 रुपये और अन्य घरेलू सामान पत्नी को मिला। जिसे पत्नी के मायके वाले अपने घर लेकर चले गए। इस दौरान तय हुआ था कि नौ जुलाई 2024 मायके से पत्नी की विदाई की जाएगी।
ससुराल वालों की हालत को देखते हुए 50 हजार बिचौलिया को दिए थे। आरोप है कि पत्नी के मायके वाले उसे ससुराल नहीं भेज रहे, जबकि उसकी दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि अदालत के आदेश पर युवती के परिवार के लोगों के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।