फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कई मांगों को लेकर किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Tue, 11 Jul 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कलक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने में आयु सीमा में छूट समेत अन्य मांगें उठाईं। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए दोनों संगठनों ने प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में महिलाओं के लिए आयु सीमा 18 से 25 तथा महिलाओं के लिए 18 से 28 वर्ष करने, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले अभ्यर्थियों के लिए ओबीसी की भांति करने, सभी भर्तियों में ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को ओबीसी की भांति फाॅर्म की फीस में छूट देने के साथ ही पंचायत एवं निकाय चुनाव में ईडब्ल्यूएस को आरक्षण दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव प्रदीप चौहान, डॉ वीके चौहान, ठाकुर अवनीश चौहान, राहुल कुमार, मनोज चौहान, सागर चौहान, अनिल प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें