विकास खंड गंगेश्वरी के कंपोजिट विद्यालय बुरावली में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
ब्लॉक व्यायाम शिक्षक वैभव गुप्ता ने बताया कि विकास खंड के सभी विद्यालयों में शुक्रवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक व जूनियर स्तर में बालक व बालिका वर्ग में दौड़ , कूद, कबड्डी, खो-खो आदि का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी आयशा बी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक वैभव गुप्ता व शिक्षक संकुल द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर खेलों के आयोजनों की व्यवस्थाओं को परखा गया। उन्होंने बताया कि बुरावली में हुई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद रिहान में हरी झंडी दिखा कर किया। जिसमें प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में मनीष व निशा प्रथम, 100 मीटर दौड़ में प्रियांश व निशा प्रथम, 200 मीटर दौड़ में जैद आलम व मुस्कान प्रथम,
लंबी कूद में आयान व फोजिया प्रथम, जूनियर स्तर में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक व सुलोचना प्रथम, 200 मीटर दौड़ में जगवीर व सुलोचना प्रथम, 400 मीटर दौड़ में सुहेल व रजिया प्रथम, लंबी कूद में अभिषेक व रजिया प्रथम रहे। इसके अलावा ऊंची कूद में गुरमीत व रूबिया प्रथम रहे। यहां जसवीर सिंह, गोतम सिंह, बादल चौहान, दीपक, अशोक, विजयलक्ष्मी, निधि गोस्वामी आदि मोजूद रहे।