फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में मंडल टॉपर, 12वीं में चौथे स्थान पर रहा अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं में बेटियों की बदौलत अमरोहा मंडल में टॉपर बन गया है। हाईस्कूल में अमरोहा के 94.66 फीसदी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं, जो मंडल में सबसे अधिक हैं। इंटरमीडिएट में 80.10 फीसदी बच्चे पास हुए, जिसके चलते जनपद चौथे स्थान पर रहा। इंटरमीडिएट में रामपुर ने बाजी मार ली है। हाईस्कूल में मुरादाबाद पांचवें और इंटर में तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। जिले में सीबीएसई इंटरमीडिएट में कुल 1879 विद्यार्थियों का पंजीयन था। जबकि हाई स्कूल में 2605 छात्र-छात्राओं का पंजीयन था। जनपद में इंटरमीडिएट 675 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिसमें 573 छात्राएं पास हुईं। जिसका प्रतिशत 84.89 रहा है। जबकि 1204 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 932 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। उनका प्रतिशत 77.41 रहा। ऐसे ही हाई स्कूल में कुल 951 छात्राएं पंजीकृत थीं। जिसमें से 929 छात्राएं पास हुईं। हाई स्कूल में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.69 रहा है। इस कक्षा में 1654 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 1537 पास हो गए हैं। छात्रों का प्रतिशत 92.93 रहा है।
बात मंडल में इंटरमीडिएट का परीक्षाफल की जाए तो रामपुर का परीक्षाफल 84.59 प्रतिशत रहा, जो मंडल में सर्वाधिक है। इसके अलावा मंडल में संभल 83.77 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जबकि मुरादाबाद के 83.65 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की है। अमरोहा का परीक्षाफल 80.10 प्रतिशत रहा है। जबकि बिजनौर में 76.56 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। बात हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की करें तो अमरोहा 94.66 प्रतिशत रहा है, मंडल में सबसे अधिक है। रामपुर में 94.56 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास कर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ संभल के 91.24 प्रतिशत, तो बिजनौर का रिजल्ट 90.77 प्रतिशत रहा। मुरादाबाद के 90.23 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें