फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे का कत्ल: युवक ने लिफ्ट देकर की पहले दोस्ती, फिर फैक्टरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध

Tue, 09 May 2023 10:27 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)

सार

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैक्टरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कपासी गांव के युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में फैक्टरी में नौकरी भी नहीं दिलवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। करीब दो साल पहले उसकी 26 वर्षीय बेटी भीकनपुर मूंढा गांव के अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी कपासी गांव के युवक ने उसे घर तक छोड़ दिया। 

इसके बाद युवती और कपासी गांव के रहने वाले अरुण के बीच पहचान हो गई। अरुण चौधरपुर स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। उसका युवती के गांव से होकर रोजाना का आना जाना था। दोनों फोन पर बात करने लगे। 
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी युवक ने युवती को फैक्टरी में नौकरी पर लगवाने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। अब सीजेएम के आदेश पर कपासी गांव के रहने वाले अरुण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें