ग्राम जिहल में युवक की मौत पर विलाप करते हुए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव जिहल में बुधवार को अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर नहाने गए युवक की करेंट से मौत हो गई। नहाते समय युवक के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र गांव जिहल निवासी साजिद (20) पुत्र रईस अहमद बुधवार दोपहर के समय अपने खेत पर बने लगे ट्यूबवेल पर नहाने गया था। ट्यूबवेल के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार अचानक टूटकर साजिद के ऊपर गिर गया। इसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों से पानी से बाहर निकाला और गांव में ले गए। परिजन उसे इलाज के लिए अमरोहा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार और पूरे गांव में हाहाकार मच गया।