पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मूल रूप से जिला गाजीपुर के ग्राम चवंर निवासी दिवाकर शर्मा हसनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष शिक्षक के रूप ब्लॉक गंगेश्वरी में तैनात हैं। वह हसनपुर कस्बे में किराये मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह गाजीपुर 11 वर्षों से नहीं गए है। बाइक भी पास में हसनपुर ही रहती है।
गाजीपुर में कोई व्यक्ति उनके बाइक के नंबर की फर्जी प्लेट लगाकर बाइक चला रहा है। इस बात की जानकारी तब हुई जब रविवार को बाइक की वैद्यता ऑनलाइन चेक करते समय चालान का पता चला। उसमें दर्शाया गया है कि 28 अगस्त 2022 और 19 नवंबर 2022 को गाजीपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक का चालान काटा है। जिसे अभी तक भरा भी नहीं गया है।
पीड़ित ने कोतवाली हसनपुर में तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।