फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मलखान सिंह बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में हसनपुर क्षेत्र के सुतारी गांव निवासी मलखान सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनसे समाज की एकता, शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज के कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गजरौला के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ में रविवार को सहकारी समिति के चेयरमैन विनोद गुर्जर के आवास पर समाज के लोगों की बैठक हुई। रिक्त चल रहे महासभा के जिलाध्यक्ष पद पर किसे आसीन किया जाए, इस पर चर्चा हुई। मलखान सिंह प्रधान को सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इस दौरान उनसे कहा कि तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मेले में महासभा का शिविर लगता है। हरेक कार्यक्रम में मंच पर सबसे आगे बैठने वाले नेता, महासभा के शिविर में जाने से बचते हैं। यह डर रहता है कि कहीं खर्च न करना पड़ जाए। इस दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनको जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित रेखा रानी का स्वागत किया। इस मौके पर अशोक गुर्जर, महाशय जयचंद सिंह, राजवीर सिंह भाटी, रामचंद्र सिंह गुर्जर, यशपाल सिंह, ओमकार सिंह प्रधान, राजकुमार प्रधान, राजपाल सिंह नागर, विचित्र भाटी, वीरेंद्र उर्फ लाला गुर्जर, राजीव कुमार, बदन सिंह ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें