फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जनरल स्टोर में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के बंबूगढ़ में बृहस्पतिवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट से जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले विजेंद्र सिंह जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह विजेंद्र सिंह बुधवार की रात सकुशल दुकान बंद करके घर गए थे। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह उनकी दुकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नही बुझ सकी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें