सैदनगली के ढक्का गांव निवासी निवासी मुनीश 10 वर्ष पूर्व प्रयागराज में काम करता था। पास में ही रहने वाली हिंदू युवती से उसकी दोस्ती हो गई थी। इस दौरान खुद का धर्म छिपाकर और नौकरी दिलाने का झांसा देकर गांव में ले आया था। कई माह तक आरोपी ने उसे बंधक बनाए रखा था। इसके बाद जबरन युवती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया था। तीन बच्चे भी पैदा हुए। निकाह के 10 साल बाद आरोपी ने उसे तलाक देकर दूसरी जगह निकाह कर लिया है। महिला की तहरीर पर पति मुनीश, जेठ अनीश निवासी गांव ढक्का थाना सैदनगली और बहनोई जाहिद निवासी अब्दुल्ला कालोनी थाना हसनपुर के खिलाफ हिंदू युवती का धर्मांतरण कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी संदीप चौधरी का कहना है कि मुख्य आरोपी मुनीश को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।