फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरोहा में तोड़ते समय माधव सिनेमा हॉल का छज्जा दीवार समेत गिरा, दो की मौत, सीएम ने जताया शोक

Sun, 23 Jul 2023 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा नगर के आजाद रोड स्थित माधव सिनेमा हॉल का छज्जा दीवार समेत गिर गया। मलबे में नौ मजदूर दब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया।
विज्ञापन
माधव सिनेमा हॉल का छज्जा दीवार समेत गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। नगर के आजाद रोड स्थित माधव सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार को तोड़ते समय छज्जे समेत दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबकर नौ मजदूर घायल हो गए। हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों मजदूरों को अचेत अवस्था में मलबे से निकाला गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। डीएम, एसपी समय तो आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल जेसीबी के द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। अमरोहा नगर के रहने वाले कमलेश चंद अग्रवाल का आजाद रोड पर माधव सिनेमा हॉल है। 

पिछले तीन महीने से सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग तोड़कर नया निर्माण कराया जा रहा था। सिनेमा हॉल को तोड़ने और नए निर्माण करने के लिए जहीर नाम के ठेकेदार को काम सौंपा गया था। रविवार की सुबह करीब नौ मजदूर सिनेमा हॉल की पुरानी दीवार तोड़ने का कार्य कर रहे थे। करीब 12 फिट ऊंची दीवार में छह फिट का छज्जा भी था। 
विज्ञापन


तोड़ते समय अचानक दीवार छज्जे समेत भरभरा कर गिर पड़ी। इस दौरान छज्जे और दीवार के मलबे के नीचे सभी मजदूर दब गए। करीब सात मजदूरों ने जैसे-तैसे मलबे से निकलकर अपनी जान बचाई। जबकि दो मजदूर याशीन और रफीक निवासी काली पगड़ी नीचे दबे रहे।

हादसे जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और जेसीबी से मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।बमुश्किल दोनों मजदूरों को अचेत अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी आदित्य लांगहे, एसडीएम प्रतिभा सिंह, सीएफओ अनिल कुमार समेत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरी घटना का जायजा लिया। वहीं डीएम राजेश कुमार त्यागी ने ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने की बात कही है। साथ ही बिल्डिंग निर्माण की अनुमति ली गई थी या नहीं इसकी जांच कराने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने अमरोहा में हुए हादसे पर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा में निर्माणाधीन सिनेमाघर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश भी दिए। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें