फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा महोत्सव में दिखाया जाएगा लखनऊ का समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 19 फरवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण अमरोहा महोत्सव में दिखाया जाएगा। जिले में 10 करोड़ से अधिक के निवेशकों को सेरेमनी में शामिल होने के लिए लखनऊ से बुलावा भी मिला है। इसके तहत जिले में 1789 करोड़ रुपये का निवेश का रास्ता खुला है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने अधीनस्थों के साथ बैठक भी ली।
विज्ञापन

प्रदेश में औद्योगिक निवेश का के लिए 19 फरवरी को लखनऊ में ग्राउंड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। जिसके संबंध में कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित हुई बैठक को संबोधित करते हुए डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि इस दौरान वहां आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के संबोधन को अमरोहा महोत्सव के दौरान लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा वार तहसीलों में भी इसके सजीव प्रसारण का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने इसके लिए सभी जरूरी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, सीवीओ डॉ. खुशीराम, डीएचओ सर्वेश चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें