प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी युवक से विवाह करने वाली युवती ने परिजनों से जान को खतरा बताते हुए डीएम व एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी के साथ बैठी युवती ने वीडियो वायरल किया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बस्ती मोहल्ला निवासी युवक से चल रहा था। बीते साल पांच दिसंबर को उसने प्रेमी युवक संग प्रेम विवाह कर लिया। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी संग विवाह करने से परिजन खासे नाराज हैं। उसे व प्रेमी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने माता-पिता के साथ ही ननिहाल वालों से भी जान को खतरा बताया है।
पति के साथ बैठी युवती ने वीडियो वायरल कर डीएम व एसपी से अपनी व पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल ने उनसे गुहार नहीं लगाई है। उनके पास भी नहीं आए हैं। आते हैं तो उनको सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।