अमरोहा। ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। पदाधिकारियों ने उनका स्नान, शृंगार और आरती उतारी। एक दूसरे को बधाई दी।
शुक्रवार को नगर के वासुदेव तीर्थ स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में अध्यक्ष पवन कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम महान ऋषि, अदम्य साहस और पराक्रम के प्रतीक, दृढ़ संकल्प, न्याय प्रिय, शस्त्र और शास्त्र के अनन्य ज्ञानी, भगवान विष्णु जी के साक्षात अवतार हैं । हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते पारंपरिक कार्यक्रम को सूक्ष्म रूप से संगठन के गिने चुने पदाधिकारियों द्वारा ही भगवान का स्नान, शृंगार और आरती मात्र के द्वारा ही मनाया गया है। अक्षय तृतीया के महत्व को परिभाषित करते हुए पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि जिसका कभी क्षय ना हो सके। इसलिए इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी मानते हैं। चारों युगों में उनकी उपस्थिति उनके चिरंजीवी होने का प्रमाण है। इस दौरान मनु शर्मा, पंडित कपिल शर्मा, सुशील शर्मा, अतुल पंडित, प्रतुल शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि रहे।