फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को नशीली दवा सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा

विज्ञापन
गजरौला में जहरखुरान का शिकार राजीव शर्मा। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। चौपला से बुक कराके लेे गए जहरखुरान ने चालक को नशीली दवा सुंघाकर ई रिक्शा, मोबाइल और छह सौ रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। नगर के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी राजीव शर्मा ई रिक्शा चलाता है । परिजनों के मुताबिक वह सोमवार की सुबह नौ बजे घर से निकला और इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसकी आसपास तलाश भी की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों ने सोचा कि शायद वह कहीं बुकिंग लेकर निकल गया होगा। वहीं मंगलवार की सुबह अर्द्धबेहोशी की हालत में युवक अपने घर के आगे पड़ा मिला । इस पर परिजन उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए । युवक के ई रिक्शा, मोबाइल और नकदी का कोई पता नहीं है। वहीं शाम को थोड़ा होश में आने पर राजीव ने अपने परिजनों को बताया कि सोमवार की सुबह चौपला पर कुछ लोग उसकी ई-रिक्शा बुक कर ले गए थे। इसके बाद उसे कोई नशीली दवा सुंघाकर ई-रिक्शा, छह सौ रुपये और मोबाइल लूटकर कहीं फेंक गए। सुबह सवेरे हल्का होश आने पर वह घर जा पहुंचा। वहीं चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच कराई जा रही है। इसके उपरांत ही रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें