गजरौला। बेहोशी की हालत में रेलवे क्रासिंग के पास मिले युवक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां उसने अर्ध बेहोशी की हालत में बताया कि किसी ने नशा सुंघाकर उसकी भैंसा बुग्गी और 15 सौ रुपये लूट लिए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच की बात कही है। बुधवार की अपरान्ह थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर निवासी सुरेंद्र कुमार बेहोशी की हालत में हाईवे पर भानपुर रेलवे क्रासिंग के निकट पड़ा मिला। उसे यहां सीएचसी लाया गया। परिजन भी आ पहुंचे। सुरेंद्र ने अर्धबेहोशी की हालत में बताया कि वह भानपुर में मजदूरी करने आया था। किसी ने उसे नशा सुंघा दिया। वहीं एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि युवक के होश में आने के बाद ही सही घटनाक्रम की जानकारी हो सकेगी।