फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के भुगतान के लिए गन्ना समिति कार्यालय में लगाया ताला

सार

गन्ने के भुगतान के लिए गन्ना समिति कार्यालय में लगाया ताला मंडी धनौरा (अमरोहा)।मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गन्ना समिति के दफ्तर पहुंच गए।वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्ने के भुगतान के लिए गन्ना समिति कार्यालय में लगाया ताला
विज्ञापन

मंडी धनौरा (अमरोहा)। बीते पेराई सत्र का सम्पूूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भारतीय किसान यूनियन असली गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गन्ना समिति के दफ्तर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकालकर कार्यालय में ताला लगा दिया। वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना महाप्रबंधक के 30 सितंबर तक पूर्ण भुगतान के आश्वासन पर ताला खोला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली गुट के कार्यकर्ताओं ने बीते पेराई सत्र का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर मंगलवार को गन्ना समिति कार्यालय में ताला लगाने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गन्ना समिति के दफ्तर पहुंच गए। यहां ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरिमोहन व सचिव यतेंद्र हल्दिया से भुगतान को कहा। वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। दो बजे कार्यकर्ताओं ने दफ्तर की तालाबंदी कर दी। मौके पर आए गन्ना महाप्रबंधक ने 30 सितंबर तक सम्पूर्ण भुगतान का आश्वासन दिया। इस मौके पर डूंगर सिंह, नरेश कुमार, जसपाल सिंह, रामवीर सिंह, कावेंद्र सिंह, कलुवा खां, खचेड़ू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें