गजरौला। जिला पंचायत की तीन दुकानों पर रात में लिंटर डाल दिया गया। जबकि इससे पहले दो दुकानों पर पहले रात में लिंटर डाला गया था। तीन दुकानों पर लिंटर डाले जाने से लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
इंद्रा चौक पर जिला पंचायत की दुकान हैँ। जिनमें बीते दिनों दो दुकानों पर रात में लिंटर डाल दिया गया। जिसकी जानकारी होने पर जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी सकते में आए। कार्य अधिकारी ने जेई मेघ सिंह को जांच सौंपी। उन्होंने मौके पर जाकर शुरू की। दुकानों पर अवैध रूप से लिंटर डाले जाने का खुलासा हुआ। अब जिला पंचायत की तीन दुकानों पर लिंटर डाल दिया गया है। रात में लिंटर डाले जाने की खबर से लोग तरह तरह की चर्चा कर रहेे हैं। मगर लोग जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों पर भी लोग उंगली उठा रहे हैं। जिला पंचायत के जेई मेघ सिंह का कहना है कि जिला पंचायत की दुकानों पर लिंटर डाले जाने की जानकारी मिली है। इसकी दिन में जाकर जांच की जाएगी।