फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर जाम लगने से दोनों तरफ लगी वाहनों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर शहवाजपुर डोर के निकट चल रहे चौड़ीकरण कार्य के चलते जाम लग गया। वाहनों के पहिए थम गए। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हाईवे पर मोहम्मदाबाद से लेकर नाईपुरा के सामने तक चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शहवाजपुर डोर व कांकाठेर के सामने चौड़ीकरण के साथ ही सर्विस लेन बनाई जा रही है। ख्यालीपुर ढाल के सामने भी काम चल रहा है। जिसके चलते यातायात को एक लेन पर गुजारा जा रहा है। इस कारण हाईवे पर जाम लग जाता है। शनिवार की शाम जाम लगने से व से वाहन फंस गए। काफी दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर बुलाई। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि जाम नहीं लगा था बल्कि वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी।





तीन घरों में आग लगने से पांच पशु झुलसे दो की मौत, लाखों का नुकसान
गजरौला। अग्नि से बचाव सुरक्षा सप्ताह के दौरान ओसीता जगदेवपुर में तीन घरों में आग लगने से पांच पशु झुलस गए। तीन की मौत हो गई। एक घर का घरेलू इस्तेमाल का सारा सामान खाक हो गया। बुग्गी तक नहीं बच सकी। सूचना देने के काफी बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। एसडीएम हसनपुर ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। लेखपाल को आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। गांव निवासी अमर सिंह, धर्मपाल व धीरज सिंह खड़गवंशी किसान हैं। तीनों के घर एक दूसरे के करीब और एक लाइन में हैं। शनिवार को तीनों अपने परिवार के साथ खेतों में गेहूं की फसल काट रहे थे। दोपहर बाद अमर सिंह के घर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपट उठती देख ग्रामीण खेतों से गांव को दौड़े। आग बुझाने में जुट गए। मगर आग काबू में नहीं आई। इंजन, घर में खड़ी बुग्गी जल गई। भैंस झुलस गई, जबकि भैंस के बच्चे की जल कर मौत हो गई। कपड़े, चारपाई आदि भी नहीं बचे। अमर सिंह की शादीशुदा बेटी के संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण जल गए। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी, लेकिन समय पर नहीं पहुंची। उधर इस बीच आग ने धीरज व धर्मपाल के घर में बने पशुशाला को चपेट में ले लिया। धर्मपाल की भैंस की जल कर मौत हो गई। धीरज की एक भैंस झुलस गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पाकर एसडीएम हसनपुर भगत सिंह ने मौका मुआयना किया। लेखपाल से आग लगने से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराई। जिससे उनकी आर्थिक मदद कराई जा सके। मगर आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें