क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा निवासी नरेश कुमार आजमपुर बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन का काम करता है। बुधवार रात गांव ताजपुर के किसी उपभोक्ता ने बिजली लाइन में फाल्ट की शिकायत की थी। नरेश के परिजनों का कहना है कि बिजलीघर से शिकायत मिलने पर नरेश शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। इसी बीच किसी ने लाइन चालू कर दी, जिससे वह करंट लगने से झुलस गया और नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर सरकारी अस्पताल आए। जानकारी मिलने पर नरेश के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आजमपुर बिजलीघर पर हंगामा काटा। उन्होंने शटडाउन के बावजूद बिजली चालू करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीओ नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।