फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पालनपुर में सोमवार की शाम एक खेत में मादा तेंदुए का अपने दो शावकों के साथ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। एक ग्रामीण ने तेंदुए का शावक के साथ सात सेकंड का वीडियो भी बनाया है। पूर्व ग्राम प्रधान कपिल चौधरी का गांव से ही सटा हुआ खेत है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम गांव का ही एक युवक गंगासरन खेत से होकर गुजर रहा था। अचानक उसने सामने की ओर एक तेंदुए को दो शावकों के साथ देखा। उसने तेंदुए का वीडियो बना लिया हालांकि तेंदुए के खेत में घुस जाने की वजह से मात्र सात सेकंड का ही वीडियो बन पाया। गंगासरन ने इसकी जानकारी तत्काल पूर्व प्रधान कपिल चौधरी को दी। गांव से सटे खेत में तेंदुए के दिखाई देने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग पहले से ही अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। वही दूसरी ओर ग्राम झुझैला चक में पिंजरा लगाए जाने के पांच दिन बाद भी तेंदुआ कैद नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें