फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजलीघर के पास घूमता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती संख्या व लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को अभियान चलाकर क्षेत्र में घूम रहे तेंदुओं को पकड़ना चाहिए। शुक्रवार रात गांव मलकपुर में तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चांदपुर रोड पर स्थित बिजलीघर के पीछे की है।
विज्ञापन

इन दिनों तेंदुआ लगातार घूमता दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले तेंदुए ने ग्राम कुआखेड़ा में नूर मोहम्मद की दो बकरियों को निवाला बना लिया था। गांव टोनिया माफी में भी नीलगाय के बच्चे के अवशेष पड़े मिले थे। शुक्रवार रात क्षेत्र के गांव मलकपुर भूड़ शुमाली में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखने का दावा किया। एक ग्रामीण ने बताया कि उसने गांव के उत्तरी दिशा में तेंदुए को देखा। डर के मारे ग्रामीण भागकर घर में घुस गया। शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। उस वीडियो में तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि तेंदुए की लोकेशन बिजलीघर के पीछे की है। कार सवार किसी व्यक्ति ने उसकी वीडियो बना ली। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं लेकिन लगातार लोकेशन बदलने के कारण सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें