फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुर के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ

सार

थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के जंगल में खेत पर सिंचाई करते हुए ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया।वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।वहीं ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दशहत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के जंगल में खेत पर सिंचाई करते हुए ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि खेत में तेंदुए के पंजे के निशान जरूर मिले हैं। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में मंगलवार की रात को खेतों पर रखवाली कर रहे एक किसान को चकरोड़ के नजदीक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया।किसान के द्वारा शोर मचाने पर आसपास खेतों पर रखवाली कर रहे किसान डर कर अपने घर वापस चले गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस रहरा एवं वन दरोगा सुमित राठी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए की तलाश की गई। खेत में पंजे के निशान मिले। जो तेंदुए के माने जा रहे हैं। काफी खोजबीन करने पर भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।
वन दरोगा सुमित राठी ने बताया कि हैदरपुर वन विभाग ब्लॉक का 977 हेक्टेयर का जंगल है। जंगल में तेंदुआ होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कांबिंग की है। तलाश किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दशहत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है। बुधवार सुबह को खेतों पर कामकाज करने गए किसान डंडे लेकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें