फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए ने मोहरका पट्टी में बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तेंदुए ने मोहरका पट्टी में बकरी को अपना निवाला बनाया। तीन दिन पूर्व भी तेंदुआ एक बकरी को मार कर खा गया था। तेंदुए द्वारा दो बकरियों को निवाला बनाए जाने से ग्रामीण खासी दहशत में हैं। अकेले खेतों पर जाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी नजाकत का घर गांव में अंदर है। उन्होंने बकरी पाल रखी हैं। बुधवार की रात वह बकरियों को कमरे में बांध कर सो गए। रात में किसी समय तेंदुआ आया और एक बकरी को मार कर खा गया। बृहस्पतिवार की सुबह वह सोकर उठे तो बकरी के अवशेष देख हैरत में रह गए। जानकारी होने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जंगल में तेंदुए के पंजे मिले। जिनको देख यकीन हो गया कि तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। तीन दिन पूर्व भी नजाकत की एक बकरी को तेंदुआ खा गया था। एक ही घर में दो बकरियों को शिकार बनाए जाने से ग्रामीण खासी दहशत में हैं। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि तेंदुए द्वारा बकरी को निवाला बनाए जाने की जानकारी है। टीम गांव में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें