फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बोरिंग के गड्ढे में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने निकालकर जंगल में छोड़ा

Sun, 19 Nov 2023 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव हिरनाखेड़ी में शनिवार की शाम एक किसान के बोरिंग के गड्ढे में तेंदुआ गिर गया। सिंचाई के लिए गए किसान के तेंदुए को देखकर होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे गड्ढे से निकालकर अमानगढ़ रेंज में छोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम हिरनाखेड़ी निवासी रोबिन सिंह के खेत में लगभग 15 फीट गहरा बोरिंग का गड्ढा है। शनिवार की दोपहर बाद वह सिंचाई के लिए अपने खेत पर गए थे। अचानक उनकी नजर बोरिंग की गड्ढे की तरफ गई तो उनके होश उड़ गए। गड्ढे में एक तेंदुआ मौजूद था। किसान के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने पर डीएफओ वन विभाग की टीम को लेकर गांव पहुंच गए। वन कर्मियों ने जाल के सहारे तेंदुए को बोरिंग के गड्ढे से बाहर निकाला। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि रेस्क्यू किया गया तेंदुआ छह महीने का शावक है। पशु चिकित्सक से उसकी मेडिकल जांच कराई गई है। जांच में शावक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को अमरोहा भेज दिया गया है। इसके बाद उसे अमानगढ़ रेंज में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें