फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए ने बछड़े और नीलगाय को बनाया निवाला, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन कहीं न कहीं तेंदुए देखे जा रहे हैं। इनके कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है। अब तेंदुए ने गांव पीरगढ़ में किसान के घेर में बंधे बछड़े को निवाला बना लिया। वहीं, खेत में घूम रहे नीलगाय के बच्चे को भी मार डाला। गांव में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। उधर, सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़ने को पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई है।
ग्रामीण निवासी सुभाष यादव का मकान और घेर गांव के बाहरी छोर पर हैं। घेर में पशु बंधे रहते हैं। रविवार सुबह तेंदुआ घेर में घुस आया और बछड़े को दबोच लिया। बछड़े के शोर मचाने पर सुभाष व अन्य परिजन घेर में पहुंचे तो देखा तेंदुआ बछड़े को ले जा रहा है। सूचना पर ग्रामीण भी दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ बछड़े को ले गया। ग्रामीण इकट्ठा होकर खेत में पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ बछड़े को खा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में छिप गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। टीम ने तेंदुए के पंजों के निशान की भी जांच की। वहीं, रविवार शाम को ग्रामीण खेत पर जा रहे थे तो उनके सामने ही तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे पर हमलाकर कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। हमले में घायल नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि जगह-जगह तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आ रही है। पीर गढ़ में टीम को भेजा गया। टीम ने ग्रामीणों को सावधानी बरतते हुए जंगल में जाने के लिए जागरूक किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें