फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजनौर में आदमखोर हुए तेंदुए तो अमरोहा में भी बढ़ रही दहशत

Thu, 31 Aug 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। समीपवर्ती जिला बिजनौर में तेंदुआ आतंक का पर्याय बन चुका है। आदमखोर तेंदुआ लगातार लोगों की जान ले रहा है। वहीं, अब अमरोहा में भी तेंदुओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। अच्छी बात यह है कि तेंदुआ ने किसी इंसान पर जानलेवा हमला नहीं किया है। लेकिन, बिजनौर की सीमा से सटे धनौरा और नौगांवा क्षेत्र में जिस तरह से इनकी चहलकदमी बढ़ रही है, उससे सावधान रहने की जरूरत है। उधर, वन विभाग भी अब अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन




दो माह पहले अमरोहा जिले में कभी-कभी तेंदुआ दिखाई देता था, लेकिन हाल ही में तेंदुए को लेकर शोर मचा हुआ है। तेंदुआ जंगलों में घूमने वाले गोवंशीय पशुओं व आवारा कुत्तों को निवाला बना रहा है। तेंदुए मंडी धनौरा, डिडौली, अमरोहा देहात क्षेत्र में लगातार देखा जा रहा है। पिछले दिनों नानक नंगली और बामनिया गांव में तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद फाजलपुर गांव के जंगल में तेंदुए ने कुत्तों को मार डाला था।
रविवार की रात नन्हेड़ा अलियारपुर में तीन कुत्ताें को मार डाला था। मंगलवार दोपहर मलंगपुरा में तेंदुए ने रास्ते से गुजरते पालतू कुत्ते को निवाला बना दिया। तेंदुए आमद और पशुओं पर हो रहे हमले ने अब ग्रामीणों की टेंशन बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि पिछले दिनों आई बाढ़ के चलते तेंदुओं की आमद जिले में बढ़ी है। वहीं, धनौरा और नौगांवा सादात की सीमा भी बिजनौर जिले से लगी हुई है। ऐसे में संभावना यह भी जताई जा रही है कि जंगल के रास्ते भटकते हुए तेंदुए जिले में दाखिल हो रहे हैं। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि यह सही है कि जिले में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि तेंदुओं की संख्या कितनी होगी। जिले में अमरोहा के अलावा हसनपुर व धनौरा में रेंज है। वहां की टीमें भी सतर्क हो गई हैं। गांव में लगातार लोगों को सजग किया जा रहा है। अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं।
विज्ञापन


वन विभाग लगातार कर रहा गश्त
डीएफओ ने बताया कि जहां-जहां तेंदुए के आने की जानकारी मिल रही है, वहां-वहां टीमें गश्त कर रही हैं। टीम तेंदुओं के पैरों के निशान देखकर उनकी मौजूदगी का पता लगा रही है। बिजनौर की ओर से तेंदुओं की आमद बढ़ रही है। ऐसे में टीमें गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन




बरतें ये सावधानियां

जंगल में ग्रामीण अकेले न जाकर सामूहिक रूप से जाएं।

जिन गांवों में तेंदुआ देखा जा रहा है, वहां बच्चों को बाहर न घूमने दें।
गांव से बाहर स्थित घरों के लोग सजग रहें और खुले में न सोएं।

खुले में शौच बिल्कुल न जाएं।
खेतों पर जाते समय हाथाें में डंडे आदि लेकर अवश्य निकलें।

रात में खेतों पर जाने से बचें और खुले में न घूमें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें