फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए ने बाइक सवारों पर किया हमला, बाल-बाल बचे

Mon, 06 Mar 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तेंदुए ने बाइक सवार युवकों पर हमला कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक की शर्ट फट गई। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी से इंकार कर रहे हैं। रहरा थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी राशिद पुत्र शराफत और बांसका कला निवासी आकिल पुत्र खैराती रविवार रात पतेई खादर से बांसका कला जा रहे थे। रास्ते में तेंदुए ने हमला कर दिया। पीछे बैठे आकिल की तेंदुए के पंजे से शर्ट फट गई। जैसे ही बाइक सवारों को तेंदुए के हमले की जानकारी हुई तो उन्होंने बाइक दौड़ दी। शोर मचाते हुए गांव में पहुंच गए। आकिल का कहना है कि तेंदुए के साथ दो शावक भी थे। मनोज सैनी तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है ग्रामीणों ने करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वन दरोगा सुमित राठी का कहना है कि तेंदुए से संबंधित कोई जानकारी कहीं से प्राप्त नहीं हुई है यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दिया है तो मौके पर जाकर उसकी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें